Megastar Rajinikanth : नई दिल्ली। मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ रिलीज़ के बाद से ही बड़े स्तर पर चर्चा में है। तमिल इंडस्ट्री में इसने सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया और हिंदी बाज़ार में भी अच्छी शुरुआत की। लेकिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला एक ऐसी फिल्म से हो रहा है, जिसने सबको चौंका दिया है। एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’, जो अब अपने चौथे हफ्ते में चल रही है, हिंदी में रजनीकांत की ‘कुली’ से आगे निकल गई है।
‘कुली’ की बात करें तो हिंदी वर्जन 15 अगस्त को रिलीज़ हुआ था। इसे लगभग 1400–1500 स्क्रीन्स मिलीं। पहले दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये कमाए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को 40% ग्रोथ के साथ कलेक्शन 6 करोड़ पार गया। शनिवार को 4.25 करोड़ और रविवार को 4.65 करोड़ की कमाई करते हुए ‘कुली’ का हिंदी वर्जन पहले वीकेंड में 19.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पूरे भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन पहले वीकेंड के बाद 193 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
Read More : Gariaband News : PF बकाया पर ठेका कर्मचारियों का हड़ताल शुरू….
दूसरी ओर, 25 जुलाई को पांच भाषाओं में रिलीज़ हुई ‘महावतार नरसिम्हा’ ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। चौथे हफ्ते की शुरुआत में गुरुवार को फिल्म का हिंदी कलेक्शन 2.25 करोड़ रहा। लेकिन शुक्रवार को ये आंकड़ा 6.15 करोड़ तक पहुंच गया। शनिवार को 5.55 करोड़ और रविवार को 6.75 करोड़ की कमाई के साथ, चार दिन में फिल्म ने हिंदी में करीब 20.7 करोड़ रुपये जोड़ लिए। यानी इस दौरान ‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘कुली’ (19.7 करोड़) को पछाड़ दिया।
Read More : आज से एनएचएम कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन, मांगों को लेकर अधिकारियों पर लगाया गुमराह करने का आरोप
सीमित स्क्रीन्स के बावजूद ‘महावतार नरसिम्हा’ का हिंदी वर्जन अब तक करीब 160 करोड़ रुपये कमा चुका है। कुल मिलाकर फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 210 करोड़ के पार पहुंच चुका है। इसने अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ और ‘स्काईफोर्स’ को पीछे छोड़ दिया है और जल्द ही आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को भी पार कर लेगी।
अगर अगले हफ्ते भी फिल्म ने इसी तरह कमाई जारी रखी तो अजय देवगन की ‘रेड 2’ को पछाड़ते हुए साल की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन जाएगी। पहले ही वीकेंड में भारत की सबसे बड़ी एनिमेशन फिल्म का खिताब पा चुकी ‘महावतार नरसिम्हा’ अब बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाने की राह पर है।











