Friday, May 15, 2026
33.1 C
Raipur

Mahasamund News : रन फॉर यूनिटी मैराथन में युवाओं ने लगाई एकता और देशभक्ति की दौड़, सिरपुर के ग्राम मरौद से 5 किमी की दौड़ में उमड़ा उत्साह

Mahasamund News : महासमुंद / राजेन्द्र सिन्हा : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती महोत्सव के अवसर पर ग्राम मरौद से सिरपुर तक “रन फॉर यूनिटी मैराथन” का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। मैराथन में जनप्रतिनिधि, महिला, बच्चे, युवा एवं बुजुर्गों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम ठाकुर, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू सदस्य श्री विजयलक्ष्मी जांगड़े, सरपंच श्रीमती पुष्पा माली एवं महेंद्र सिक्का, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, मनमीत छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विनय लंगेह, एस डी एम अक्षा गुप्ता,जनपद सीईओ श्री मंडावी सहित अधिकारी, नागरिक, ग्रामीण और सैकड़ों की संख्या में धावक उपस्थित रहे। मैराथन में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम मरौद से 5 किलोमीटर की दूरी तय कर सिरपुर में दौड़ का समापन हुआ। इस अवसर पर सांसद एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों को स्वच्छता, स्वदेशी, नशा मुक्ति एवं फिट इंडिया के संदेश दिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Mahasamund News : इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सन् 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एकता, देशभक्ति और स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद खेल महोत्सव के तहत 87 हजार से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन हुआ है। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को देशभक्ति और एकता की भावना जागृत करना है। साथ ही फीट इंडिया और विभिन्न खेलों के आयोजन से स्वस्थ रखना है। इससे वे नशे से भी दूर होंगे। श्रीमती चौधरी ने कहा कि यह वर्ष बहुत मायने में ऐतिहासिक है। अभी हम सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं वहीं वंदे मातरम गीत को भी 150 वर्ष पूरे हो गए है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

Mahasamund News : विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज की दौड़ एकता और विकास का प्रतीक है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही विकसित भारत का मार्ग है। उन्होंने बताया कि सिरपुर को पर्यटन कॉरिडोर में शामिल करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि सिरपुर क्षेत्र के विकास के लिए सिरपुर बैराज का निर्माण का रास्ता खुल गया है। 615 करोड़ रुपए की लागत से बैराज बनने से क्षेत्र में डबल फसल की संभावना साकार होगी और किसान समृद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार किसान, युवा, महिलाओं एवं हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

Mahasamund News : विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” और “रन फॉर स्वदेशी” के आयोजन से युवाओं में आपसी एकता, भाईचारा और समरसता की भावना का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विश्व में नंबर एक बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवन में उतारना आवश्यक है। विजेता खिलाड़ियों को उन्होंने बधाई दी। दौड़ में कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले छात्र प्रेम प्रकाश और कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले छात्र गणेश ने भी पूरे 5 किलोमीटर दौड़ लगाई जिसका अतिथियों ने हौसला अफजाई की। इसी तरह 70 वर्षीय श्री साहू ने भी दौड़ लगाई।

Mahasamund News : मैराथन का समापन सिरपुर में हुआ। इस अवसर पर विजेता धावकों को पुरस्कार राशि प्रदान की गई। जिसमें विजेता महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली गुंजन मन्नाडे को 25 हजार रुपए प्रोत्साहन पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह द्वितीय स्थान पर रहे रूपाली यादव को 20 हजार रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त विजेता जोशी को 15 हजार रुपए, चतुर्थ स्थान प्राप्त केसर ठाकुर को 10 हजार रुपए एवं पंचम स्थान पर रहे मनीषा पटेल को 7 हजार 500 रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी तरह विजेता पुरुष वर्ग में आशुतोष कुमार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें 25 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही द्वितीय स्थान पर रहे लोमश कुमार को 20 हजार रुपए, दीपक साहू को तृतीय स्थान हासिल करने पर 15 हजार रुपए, चतुर्थ स्थान हासिल करने पर चेतन कुमार को 10 हजार रुपए एवं पंचम स्थान पर रहे अजय भास्कर को 7 हजार 500 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान किया गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

kirandul illegal liquor seized:दंतेवाड़ा में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों का माल जब्त

kirandul-illegal-liquor-seized:किरंदुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

Related Articles

Popular Categories