Jashpur Murder : जशपुर में पति की हत्या कर सूटकेस में छिपाने वाली महिला गिरफ्तार, हत्या की पूरी योजना पुलिस के सामने आई

Sanjay Sahu
Jashpur Murder

Jashpur Murder : गौरी शंकर गुप्ता /जशपुर : जशपुर पुलिस ने 12 नवंबर 2025 को मंगरीता भगत को गिरफ्तार किया, जिसने अपने पति संतोष भगत की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाया था। मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का है। पुलिस ने हत्या के मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

Jashpur Murder : पुलिस जांच में पता चला कि मंगरीता और संतोष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 7 नवंबर 2025 को बाजार से लौटने के बाद गुस्से में मंगरीता ने पत्थर की शील पट्टा से अपने पति के सिर पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को सूटकेस में रखा और फरार हो गई।

Jashpur Murder : मंगलवार को पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के मनमाड़ जक्शन से मंगरीता भगत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में जीआरपी, आरपीएफ और अन्य अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और हत्या में प्रयुक्त शील पट्टा पुलिस को सौंप दिया।

Jashpur Murder : अधिकारियों ने बताया कि आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में कई पुलिसकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिनकी लगातार मेहनत के कारण यह सफलता मिली।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *