CG Sports: ग्लासगो में बजेगा छत्तीसगढ़ का डंका! कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव को मिला बड़ा मौका

Rahul Goshwami

Gyaneshwari Yadav Commonwealth Games 2026: छत्तीसगढ़ की होनहार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होंगे, जहां ज्ञानेश्वरी भारतीय टीम की ओर से पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगी।

कॉमनवेल्थ से पहले ब्रिटेन में होगा विशेष प्रशिक्षण
ज्ञानेश्वरी यादव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की तैयारी के तहत भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम 22 जुलाई तक ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित अनुकूलन (Acclimatization) प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी। इसके बाद पूरी टीम ग्लासगो पहुंचेगी और प्रतियोगिता में भाग लेगी।

सातवीं कक्षा से शुरू हुआ सुनहरा सफर
ज्ञानेश्वरी यादव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने सातवीं कक्षा से वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार स्कूल नेशनल, ओपन नेशनल और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
Read More: CG News: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा में महासंग्राम! मानसून सत्र के पहले ही दिन सरकार को घेरने की तैयारी

नेशनल गोल्ड ने दिलाया टीम इंडिया का टिकट
हाल ही में ज्ञानेश्वरी यादव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
ज्ञानेश्वरी यादव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चयनित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है और उन्हें पूरा विश्वास है कि ज्ञानेश्वरी अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

युवा खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा
ज्ञानेश्वरी यादव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चयन के बाद छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने भी खुशी जताई है। महासचिव विक्रम सिसोदिया ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है और उनसे कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।

पूरे प्रदेश की नजर अब ग्लासगो पर
अब ज्ञानेश्वरी यादव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए उतरेंगी तो सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश की नजर उनके प्रदर्शन पर होगी। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह अपने दमदार प्रदर्शन से भारत की झोली में एक और पदक डालकर नया इतिहास रचेंगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *