Thursday, February 12, 2026
21.5 C
Raipur

Mahakal Temple parking dispute : महाकाल मंदिर पार्किंग के लिए तोड़ी गई 200 साल पुरानी मस्जिद: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Mahakal Temple parking dispute : उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन की एक मस्जिद का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। उज्जैन स्थित तकिया मस्जिद के विध्वंस को बरकरार रखने के मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के हालिया फैसले को चुनौती देते हुए मस्जिद में नमाज अदा करने वाले 13 स्थानीय निवासियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि महाकाल मंदिर की पार्किंग बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने 200 साल पुरानी मस्जिद को तोड़ दिया।

Mahakal Temple parking dispute :रिपोर्ट के अनुसार, याचिकाकर्ताओं ने बताया कि यह मस्जिद वर्ष 1985 में वक्फ संपत्ति के रूप में अधिसूचित की गई थी और जनवरी 2024 में इसे अवैध घोषित कर मनमाने ढंग से ध्वस्त कर दिया गया। उनका दावा है कि यह कार्रवाई पूजा स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991, वक्फ अधिनियम, 1995 और भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में निष्पक्ष मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 का उल्लंघन है।

 

READ MORE: Womens World Cup Final 2025 : वर्ल्ड कप विजेता भारत की शेरनियाँ : जबलपुर में जश्न, सड़कों पर दिखा उत्साह का सैलाब….

 

Mahakal Temple parking dispute :याचिका में कहा गया है कि सरकार ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितताएं कीं और झूठी कहानी गढ़ने के लिए कुछ अवैध कब्जाधारियों और अतिक्रमणकारियों को मुआवजा दिया। पहले इस मामले को लेकर याचिकाकर्ताओं ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां सिंगल बेंच और बाद में डबल बेंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

Mahakal Temple parking dispute :अब सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई है कि हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाई जाए ताकि राज्य सरकार उस स्थान पर कोई नया निर्माण न कर सके। साथ ही, ध्वस्तीकरण की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की गई है।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : माकड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन — चैलेंजर टीम बनी दूसरे सीजन की विजेता

रोशन सेन/माकड़ी। पटेल पारा, माकड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds