Liquor Scam Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपियों अतुल श्रीवास्तव और मुकेश मंचंदा को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने आज कोर्ट में पेश किया। दोनों पर घोटाले में मिलीभगत और करोड़ों रुपए के हेरफेर का गंभीर आरोप है।
Liquor Scam Case : जानकारी के अनुसार, एसीबी लंबे समय से दोनों आरोपियों पर निगरानी रखे हुए थी और उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है। आज दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर भेजने की तैयारी की गई।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का यह शराब घोटाला राज्य की अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक अनियमितताओं में से एक माना जा रहा है। इसमें कई बड़े अधिकारी, कारोबारी और राजनेताओं के नाम भी सामने आ चुके हैं। एसीबी और ईडी इस पूरे मामले की अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही है।











