Saturday, February 28, 2026
30.5 C
Raipur

Kondagaon Forest Conservation : जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग का ‘मास्टरस्ट्रोक’; पारंपरिक ग्राम प्रमुखों का सम्मान, वनाग्नि रोकने की दी गई ट्रेनिंग

Kondagaon Forest Conservation : रोशन सेन/माकड़ी/कोंडागांव (28 फरवरी 2026): जंगलों को आग (वनाग्नि) से सुरक्षित रखने के लिए वन मंडल कोंडागांव ने एक ऐसी पहल की है, जो पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन सकती है। डीएफओ चूड़ामणि सिंह के मार्गदर्शन में अमरावती वन मंडल में पहली बार ग्राम स्तर के पारंपरिक पदाधिकारियों—मांझी, चालकी, पटेल, गायता एवं पुजारी—के लिए विशेष सम्मान समारोह और अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

परंपरा और संरक्षण का मेल इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि सम्मानित किए गए ये प्रमुख वन विभाग के वेतनभोगी कर्मचारी नहीं हैं। ये गांव के वे सामाजिक नेतृत्वकर्ता हैं, जिनकी बात पूरा समाज मानता है। वन विभाग ने इन्हें सम्मानित कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जंगलों की सुरक्षा केवल सरकारी तंत्र की नहीं, बल्कि समूचे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अमरावती रेंजर श्रीलाल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित अमरावती रेंजर श्रीलाल और डिप्टी रेंजर ने ग्राम प्रमुखों को वनाग्नि से बचाव के व्यावहारिक गुर सिखाए। रेंजर श्रीलाल ने कहा, “ये पारंपरिक प्रमुख हमारे जंगलों के वास्तविक संरक्षक हैं। इनका प्रभाव जमीनी स्तर पर अत्यंत गहरा है। हमने इन्हें न केवल आग रोकने की तकनीक सिखाई है, बल्कि जंगलों में मिलने वाली दुर्लभ औषधि और जड़ी-बूटियों की पहचान व उनके सतत उपयोग की जानकारी भी दी है, ताकि ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी मिल सके।”

प्रशिक्षण में सिखाए गए सुरक्षा के गुर प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों और प्रमुखों को फायर लाइन निर्माण, त्वरित सूचना प्रणाली (Alert System), सामुदायिक निगरानी और आपातकालीन स्थिति में समन्वय स्थापित करने के तरीके विस्तार से बताए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम प्रमुखों और उपस्थित ग्रामीणों ने जंगलों को आग से बचाने और वन संपदा की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

भविष्य में दिखेंगे सकारात्मक परिणाम विशेषज्ञों का मानना है कि वन विभाग और ग्रामीणों के बीच इस तरह के समन्वय से वनाग्नि जैसी आपदाओं पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। जब गांव के पारंपरिक प्रमुख स्वयं आगे आकर वनों की रक्षा करेंगे, तो वन अपराधों और आग लगने की घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories