BIG BREAKING : अचानक जोरदार हुआ धमाका, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 18 की मौत, 6 गंभीर

Sanjay Sahu
BIG BREAKING

BIG BREAKING : काकीनाडा : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समालकोट मंडल स्थित वेतलापलेम गांव में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय फैक्ट्री परिसर में 20 से अधिक मजदूर मौजूद थे।

BIG BREAKING : जानकारी के अनुसार, मजदूर बड़े पैमाने पर पटाखे तैयार कर रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। विस्फोट के बाद कई मजदूर अंदर ही फंस गए। आग की लपटों में झुलसने से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BIG BREAKING : घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

BIG BREAKING : इस हादसे पर एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर घायलों को तुरंत इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रही है और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *