Sunday, May 10, 2026
34.1 C
Raipur

M.P News : सिंगरौली: धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता, तौल में धांधली, हर बोरी में 1-1.5 किलो अतिरिक्त धान

सिंगरौली: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान जरहा स्थित खुटार क्र. 1 धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ नियमों की खुली अनदेखी और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। किसान आरोप लगा रहे हैं कि खरीदी केंद्र पर धान की तौल में धांधली और अवैध वसूली की जा रही है, जिससे अन्नदाताओं को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह मामला बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति (बी-पैक्स) खुटार से जुड़ा हुआ है।

अतिरिक्त तौल और मनमानी से किसानों में आक्रोश

किसानों का कहना है कि सरकारी नियमों के अनुसार प्रति बोरा 40.600 किलो धान तौला जाना चाहिए, लेकिन खुटार क्र. 1 में प्रबंधक राजकुमार सिंह द्वारा जबरन 41.200 किलो तक तौल किया जा रहा है। जबकि बोरी के टैग पर मात्र 40.500 किलो दर्शाया गया है। हर बोरी में 1 से 1.5 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा है, जिससे किसानों का आर्थिक नुकसान हो रहा है।

विरोध करने पर तौल बंद करने और अभद्रता की धमकी

किसानों ने बताया कि जब उन्होंने अतिरिक्त तौल का विरोध किया तो समिति कर्मचारियों ने तौल बंद कर दी और अभद्र व्यवहार किया। किसानों को साफ शब्दों में कहा गया कि “या तो इसी तरह तौल होगी या अपना धान वापस ले जाएं।” आसपास कोई अन्य खरीदी केंद्र न होने के कारण किसान मजबूरी में इस अन्याय को सहने को विवश हैं।

Read More : ASI Bribery Suspension : निशानेबाज न्यूज़ की खबर से हिला पुलिस महकमा, रिश्वतखोर ASI संतलाल गोटिया निलंबित

धान का भंडारण भी असुरक्षित

खरीदी केंद्र में खरीदी किए गए धान को सुरक्षित गोदामों में रखने के बजाय खुले में ढेर लगाकर रखा गया है। बारिश और पानी के रिसाव के कारण धान भीग चुका है और सड़ने की स्थिति में पहुंच गया है। न तो तिरपाल की व्यवस्था की गई और न ही समुचित भंडारण स्थल उपलब्ध कराया गया है, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद होने का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

किसानों का कहना है कि समिति प्रबंधन की मनमानी और लापरवाही के कारण अन्नदाता परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से सख्त कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की मांग की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories