जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर उप-डिवीजन में 14 अगस्त को बादल फटने की घटना हुई है। यह हादसा पड्डर के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास हुआ, जिसके बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कश्मीर के मेंढर इलाके से भी बादल फटने की खबर सामने आई है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा और जम्मू-कश्मीर के LoP से सूचना मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि चिशोती इलाके में बादल फटने से भारी जनहानि की आशंका है। प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया।
Read More : Independence Day 2025 : नर्मदा की उफनती लहरों के बीच शान से लहराया तिरंगा, देखें वीडियो…
मंत्री ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। उनके कार्यालय को लगातार अपडेट मिल रहे हैं और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।













