Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Gudhiyari Chori Case : गुढ़ियारी में शादी समारोह में ‘चोर’ मेहमानों...

Raipur Gudhiyari Chori Case : गुढ़ियारी में शादी समारोह में ‘चोर’ मेहमानों का खेल खत्म…जानें कैसे पड़के गए….

0
112
Raipur Gudhiyari Chori Case
Raipur Gudhiyari Chori Case

Raipur Gudhiyari Chori Case : रायपुर। राजधानी में शादी समारोह से नगदी रकम, मोबाइल और गिफ्ट चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के ओशो भवन मैरिज गार्डन की है, जहाँ 6 नवंबर को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

Raipur Gudhiyari Chori Case : पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी की मूर्ति, बिछिया, नगदी रकम ₹14,600, एक मोबाइल फोन और पर्स सहित कुल लगभग ₹60,000 का माल बरामद किया है।

READ MORE : Raipur Placement Camp : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका आज, 180 से ज्यादा पदों पर भर्ती….

ये हैं दोनों गिरफ्तार आरोपी :

  1. नवीन मानिकपुरी उर्फ लल्ला मानिकपुरी (19 वर्ष) निवासी नर्मदापारा, राधाकृष्ण मंदिर के पीछे, थाना गंज रायपुर — पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

  2. किशन साहू (21 वर्ष) निवासी चूना भट्ठी, काली माता मंदिर के पास, थाना गंज रायपुर।

कैसे पकड़े गए आरोपी:
गुढ़ियारी पुलिस और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने वारदात को गंभीरता से लेते हुए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और पुराने चोरों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान आरोपी नवीन मानिकपुरी का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने अपने साथी किशन साहू के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

READ MORE : Raipur Breaking : सूदखोर वीरेंद्र तोमर को तगड़ा झटका, कोर्ट ने दी 7 दिन की रिमांड

प्रकरण संख्या 477/25 धारा 305(ए), 3(5) बी.एन.एस. के तहत दोनों आरोपियों पर अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर, निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया, प्रधान आरक्षक कुलदीप द्विवेदी, आरक्षक संदीप सिंह, अविनाश देवांगन, बीरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदीप कुर्रे, रविशंकर तिवारी और किशोर राजपूत की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने कहा कि इस तरह की चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और शादी समारोह जैसे आयोजनों में नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here