Rewa Crime News : जमीन के लिए खून के रिश्ते शर्मसार : छोटे भाई ने लाठियों से किया बड़े भाई पर जानलेवा वार…

Parivesh
Rewa Crime News

Rewa Crime News : रीवा। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खेत की मामूली जुताई को लेकर हुए विवाद ने खून के रिश्तों को तार-तार कर दिया। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Rewa Crime News :  खेत जोतने को लेकर हुआ हिंसक विवाद

यह हिंसक वारदात कल शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल हनुमान साहू और उनके छोटे भाई गणपत साहू एवं राकेश साहू के बीच लंबे समय से खेत जोतने को लेकर विवाद चल रहा था।

READ MORE : Rewa Crime News : शराब पीने से इनकार पर युवक पर चाकू से हमला, जांघ में घुसेड़ी बोतल….

कल शाम यह विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि छोटे भाइयों ने मिलकर बड़े भाई हनुमान साहू पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में हनुमान साहू बुरी तरह घायल हो गए। घायल के बेटे सचिन साहू ने पुलिस को बताया कि उनके चाचाओं ने ही पिता पर जानलेवा हमला किया है।

गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

हमले के बाद हनुमान साहू की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (SGMH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

READ MORE : Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा! एक नहीं दो कारों से आए थे ‘आतंकी’, बेलगाम घूम रही राजधानी में

घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना प्रभारी जीपी पटेल फौरन मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गणपत साहू और राकेश साहू की तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *