Raipur Placement Camp : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका आज, 180 से ज्यादा पदों पर भर्ती….

Parivesh
Raipur Placement Camp

Raipur Placement Camp : रायपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा बुधवार, 13 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर, रायपुर में होगा। इस दौरान निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी।

Raipur Placement Camp : जानकारी के मुताबिक, स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज प्रा. लि. द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास या स्नातक उत्तीर्ण तय की गई है, जबकि आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹12,500 से ₹14,000 तक मासिक वेतन मिलेगा। वहीं, जी.के. ऑटो व्हीकल्स प्रा. लि. में सेल्स कंसल्टेंट के 30 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 12वीं या स्नातक योग्य अभ्यर्थियों को ₹12,000 से ₹15,000 तक का वेतन दिया जाएगा।

READ MORE : Raipur Murder Case : राज्योत्सव जाने से रोक रहे दामाद ने सास को मारा मुक्का, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर अपने मूल प्रमाणपत्र, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ पहुंच सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *