Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG University VC Appointment : छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव: बिलासपुर...

CG University VC Appointment : छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव: बिलासपुर और रायगढ़ विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति, राजभवन ने जारी किए आदेश

CG University VC Appointment : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल और कुलाधिपति ने सोमवार को प्रदेश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में कुलपतियों (VC) की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में अब नए नेतृत्व की कमान सौंपी गई है। राजभवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अनुभवी शिक्षाविदों को इन पदों की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रो. पटेरिया अब बिलासपुर की संभालेंगे कमान आदेश के मुताबिक, प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. पटेरिया वर्तमान में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके अनुभव को देखते हुए अब उन्हें बिलासपुर विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जम्मू से रायगढ़ आएंगे प्रो. विनय चौहान वहीं, रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में रिक्त हुए पद पर प्रोफेसर विनय चौहान की नियुक्ति की गई है। प्रो. चौहान वर्तमान में जम्मू-कश्मीर स्थित ‘बिजनेस स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू’ में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। बाहरी राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान से आए प्रो. चौहान की नियुक्ति से रायगढ़ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक दृष्टिकोण की उम्मीद जताई जा रही है।

नियम और कार्यकाल राजभवन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दोनों कुलपतियों का कार्यकाल, उपलब्धियां और सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधानों के अनुसार होंगी। इन नियुक्तियों के बाद दोनों विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में नई गति आने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here