Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir Champa News SI Suspended : जांजगीर-चांपा: थाने में ‘पंचायत’ करना एसआई...

Janjgir Champa News SI Suspended : जांजगीर-चांपा: थाने में ‘पंचायत’ करना एसआई को पड़ा भारी, एफआईआर के बजाय समझौता कराने पर एसपी ने किया सस्पेंड

Janjgir Champa News SI Suspended : जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़): न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाय मामले को रफा-दफा करने वाले उप निरीक्षक (SI) पर गाज गिरी है। जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय कुमार पांडेय ने कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने और विधि सम्मत कार्रवाई न करने के आरोप में एसआई कृष्ण कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला? घटना 27 मार्च 2026 की रात की है। ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नैरोसे अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। उस वक्त उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ड्यूटी पर तैनात थे। नियमतः मारपीट के इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज की जानी चाहिए थी, लेकिन आरोप है कि एसआई ने वर्दी का रौब दिखाते हुए दोनों पक्षों पर दबाव बनाया और थाने के भीतर ही समझौता करा दिया।

एसएसपी की सख्त कार्रवाई मामले की शिकायत जब उच्च अधिकारियों तक पहुंची, तो एसएसपी विजय कुमार पांडेय ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने इसे कानून के साथ खिलवाड़ मानते हुए एसआई कृष्ण कुमार साहू को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र जांजगीर नियत किया गया है।

7 दिनों में मांगी जांच रिपोर्ट एसएसपी ने इस मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। जांच अधिकारी को 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से जिले के अन्य थानों में भी हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पीड़ितों की सुनवाई में कोताही और कानून के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here