‘jal ganga sanvardhan abhiyaan’ : रीवा। नगर निगम रीवा ने शहर के ऐतिहासिक और लंबे समय से उपेक्षित कुओं को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण अभियान पूरा किया है। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत शहर के चारों जोनों में 92 चिन्हांकित कुओं में संरचनात्मक मरम्मत, सफाई, सुरक्षा ग्रिल निर्माण, प्लेटफॉर्म और टाइलिंग सहित सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया।
‘jal ganga sanvardhan abhiyaan’ : नगर निगम के अनुसार, अब तक 31 कुओं का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 61 कुएं पर आगामी चरणों में कार्य किया जाएगा। अभियान के तहत पुराने कुओं का जीर्णोद्धार केवल उनके सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भूमिगत जल स्तर में सुधार, वर्षा जल संचयन और सतत जल प्रबंधन में भी सहायक होगा।

‘jal ganga sanvardhan abhiyaan’ : निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने कहा, “शहर के पुराने कुएं हमारे भूमिगत जल संरक्षण का प्राकृतिक माध्यम हैं। इनका जीर्णोद्धार न केवल जल-स्रोतों की उपलब्धता बढ़ाता है, बल्कि भू-जल रिचार्ज को भी मजबूत करता है। हमारा प्रयास है कि हर पुराने कुएं को उसकी मूल उपयोगिता, सांस्कृतिक महत्त्व और वैज्ञानिक दृष्टि दोनों के साथ सुरक्षित रखा जाए।”











