‘jal ganga sanvardhan abhiyaan’ : रीवा नगर निगम ने शहर के पुराने कुओं का किया सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार

VIKASH KHALKHO

‘jal ganga sanvardhan abhiyaan’ : रीवा। नगर निगम रीवा ने शहर के ऐतिहासिक और लंबे समय से उपेक्षित कुओं को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण अभियान पूरा किया है। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत शहर के चारों जोनों में 92 चिन्हांकित कुओं में संरचनात्मक मरम्मत, सफाई, सुरक्षा ग्रिल निर्माण, प्लेटफॉर्म और टाइलिंग सहित सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया।

‘jal ganga sanvardhan abhiyaan’ : नगर निगम के अनुसार, अब तक 31 कुओं का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 61 कुएं पर आगामी चरणों में कार्य किया जाएगा। अभियान के तहत पुराने कुओं का जीर्णोद्धार केवल उनके सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भूमिगत जल स्तर में सुधार, वर्षा जल संचयन और सतत जल प्रबंधन में भी सहायक होगा।

‘jal ganga sanvardhan abhiyaan’ :  निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने कहा, “शहर के पुराने कुएं हमारे भूमिगत जल संरक्षण का प्राकृतिक माध्यम हैं। इनका जीर्णोद्धार न केवल जल-स्रोतों की उपलब्धता बढ़ाता है, बल्कि भू-जल रिचार्ज को भी मजबूत करता है। हमारा प्रयास है कि हर पुराने कुएं को उसकी मूल उपयोगिता, सांस्कृतिक महत्त्व और वैज्ञानिक दृष्टि दोनों के साथ सुरक्षित रखा जाए।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *