Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Fraud : भाई ने भाई के साथ की करोड़ों की ठगी,...

Indore Fraud : भाई ने भाई के साथ की करोड़ों की ठगी, फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचे प्लॉट…पूरा मामला दिमाग चकरा देगा

Indore Fraud
Indore Fraud

Indore Fraud : इंदौर। शहर में हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने अपने ही भाई के खिलाफ करोड़ों की ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, छोटे भाई नरेश खेमलानी ने बड़े भाई राजेश खेमलानी की विकसित हो रही कॉलोनी ‘गोकुलधाम ग्रीन सिटी’ के दस्तावेजों पर फर्जी साइन कर लगभग 200 प्लॉट बेचना शुरू कर दिए।

Indore Fraud : नरेश ने राजेश के हिस्से की 24,000 वर्ग फीट जमीन को भी फर्जी दस्तावेज बनाकर अपनी पत्नी जया खेमलानी के नाम कर दिया और उस पर भी प्लॉट काटकर बेचे। आरोप है कि कल मात्र 10 करोड़ रुपए के प्लॉट बेचे गए, जबकि उनकी वास्तविक कीमत 25 करोड़ रुपए है।

READ MORE : Korea News : सड़क की बड़ी परेशानी, भूमिपूजन हुआ, मटेरियल गिरा, पर सड़क नहीं बनी

फरियादी की शिकायत पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने नरेश और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह मामला न केवल परिवार में विवाद को उजागर करता है, बल्कि रियल एस्टेट क्षेत्र में दस्तावेजों की सुरक्षा और वैधता पर भी सवाल खड़ा करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here