HomeMadhya PradeshBhopalMP News : भोपाल : ऑल प्रगतिशील पेन्शनर वेलफेयर एसोसिएशन ने लंबित...

MP News : भोपाल : ऑल प्रगतिशील पेन्शनर वेलफेयर एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर किया आंदोलन का ऐलान

Date:

Related stories

भोपाल : मध्यप्रदेश के पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अब सड़कों पर उतरने की तैयारी कर ली है। ऑल प्रगतिशील पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने घोषणा की है कि 8 अक्टूबर को राजधानी भोपाल स्थित अंबेडकर पार्क, तुलसी नगर में हजारों पेंशनर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विशाल धरना देंगे।

संगठन के प्रांताध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि इस धरने के माध्यम से सरकार से कई वर्षों से लंबित प्रमुख मांगों को पूरा करने की अपील की जाएगी। इन मांगों में 2 प्रतिशत बकाया महंगाई भत्ता, पेंशनर की मृत्यु पर 1 लाख 25 हजार रुपये की राहत राशि, बेरोजगार बच्चों को पीला राशन कार्ड देने, 31 दिसंबर और 30 जून को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ, और एरियर के त्वरित भुगतान जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।

Read More : MP News : बैकुंठपुर: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल”

दुबे ने कहा कि सरकार लगातार पेंशनरों की मांगों को अनदेखा कर रही है, जबकि जीवन-यापन की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दीपावली से पहले सरकार ने इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो 26 जनवरी से प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Read More : CG News : खरोरा में तहसील साहू संघ सुहेला का चुनाव संपन्न, सरोज कुमार साहू बने अध्यक्ष

प्रांताध्यक्ष सुधीर दुबे ने कहा—

“अब पेंशनरों की आवाज़ को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। हम अपने सम्मान और अधिकार की लड़ाई शांति से लड़ेंगे, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।”

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से हजारों पेंशनरों के शामिल होने की संभावना है। संगठन ने सरकार से आग्रह किया है कि समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर बुजुर्ग पेंशनरों को राहत प्रदान करे।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here