Saturday, September 19, 2026
Home Madhya Pradesh BIG News : बुरहानपुर : कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़, पूर्व विधायक के...

BIG News : बुरहानपुर : कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़, पूर्व विधायक के भतीजे सहित 7 नामजद और 80 अज्ञात पर मामला दर्ज

BIG News : बुरहानपुर। मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ न मिलने से आक्रोशित केला किसानों द्वारा गुरुवार को निकाली गई ट्रैक्टर रैली ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़ की और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के भतीजों सहित 7 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

BIG Newsकेला किसानों ने फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने को लेकर गुरुवार को एक ट्रैक्टर रैली निकाली थी। रैली के दौरान, कुछ आक्रोशित प्रदर्शनकारी जबरन कलेक्टर कार्यालय में घुस गए। उन्होंने प्रवेश द्वार पर तोड़फोड़ करते हुए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

BIG NewsRead More : CG Crime News : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत : मातर कार्यक्रम में गर्लफ्रेंड के भाई ने प्रेमी को चाकुओं से गोदा…

नामजद आरोपियों में पूर्व विधायक के भतीजे शामिल

इस गंभीर मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इनमें प्रमुख रूप से:

  • पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के भतीजे हर्षित ठाकुर (जो जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं)।
  • पूर्व विधायक के एक अन्य भतीजे आदित्य वीर सिंह ठाकुर।
  • प्रगतिशील किसान संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकुमार कुशवाहा।

इन आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा, बलवा (दंगा) और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, पुलिस ने करीब 80 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी इसी तरह का प्रकरण दर्ज किया है।

BIG News : देवेन्द्र पाटीदार, पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने जबरन कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और अशांति फैलाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here