Jabalpur News : जबलपुर। रानी दुर्गावती लेडी एल्गिन अस्पताल में एक ऐसा प्रसव हुआ जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। यहाँ 34 वर्षीय शुभांगी यादव ने 5.2 किलोग्राम वजनी बेटे को जन्म दिया है। सिजेरियन ऑपरेशन से हुए इस प्रसव के दौरान जब नवजात का वजन देखा गया तो पूरा मेडिकल स्टाफ दंग रह गया।
Jabalpur News : चिकित्सकों के अनुसार, आमतौर पर नवजात शिशु का वजन 2.8 से 3.2 किलोग्राम तक होता है, लेकिन 5 किलो से ज्यादा वजन का बच्चा बेहद दुर्लभ होता है और हजारों प्रसवों में कभी-कभार ही देखने को मिलता है। डॉक्टरों का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान मां का पोषणयुक्त आहार ऐसे मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हालांकि इतनी अधिक वजनी शिशु की डिलीवरी डॉक्टरों के लिए भी चुनौतीपूर्ण रही।
फिलहाल मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे की मां शुभांगी यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “गणेश उत्सव के बीच हमारे घर भगवान गणेश ने जन्म लिया है।” इस अनोखे प्रसव की चर्चा अस्पताल परिसर से लेकर पूरे जबलपुर में हो रही है।













