Friday, March 6, 2026
30.8 C
Raipur

Indore Viral News : डीजे बंद करवाने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, डंडा छीनकर की पिटाई, वीडियो वायरल….

इंदौर। Indore Viral News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी में कानून के रखवालों पर ही हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है, जहां डीजे की आवाज कम करवाने गए डायल 100 पीसीआर के हेड कांस्टेबल मुन्नालाल पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।

Indore Viral News : घटना तब हुई जब इलाके में जोर-जोर से बज रहे डीजे को लेकर रहवासियों ने शिकायत की थी। इस पर हेड कांस्टेबल मुन्नालाल मौके पर पहुंचे और DJ बंद करने की समझाइश दी, लेकिन बदमाश युवक भड़क उठे और बहस पर उतर आए।

हद तो तब हो गई जब कांस्टेबल ने सख्ती दिखाते हुए डंडा निकाला, तो बदमाशों ने वही डंडा छीनकर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। हमले में मुन्नालाल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपियों पर सख्त धाराएं दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने हमले, बलवा, हत्या के प्रयास और सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।फिलहाल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। कॉलोनी में खड़ी एक कार में भी बदमाशों ने तोड़फोड़ की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

कानून पर हमला, अब सख्त कार्रवाई तय

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ अब और कठोर रवैया अपनाने की जरूरत है। आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर हमला है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : भोपाल मेट्रो को मिली दो नई ट्रेनें, वहीं होली के बीच बढ़े सड़क हादसे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  राजधानी भोपाल में मेट्रो परियोजना...

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: BJP-कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, आज होगी जांच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो...

Related Articles

Popular Categories