Indore News : छोरियां भी छोरे से कम नहीं, शराबी युवकों के पकड़े जाने पर थाने में किया हंगामा, पुलिसकर्मी से की धक्कामुक्की…..

Parivesh
Indore News

इंदौर। Indore News : मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर नशे और बेकाबू युवाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। संयोगितागंज थाना क्षेत्र के पारसी मोहल्ला इलाके में शराब के नशे में धुत दो युवकों कृष्ण और कुलदीप को पुलिस ने हिरासत में लिया तो, कुछ देर बाद उनके समर्थन में आई युवतियों ने थाने में जमकर हंगामा मचाया।

Indore News : बताया गया कि युवकों की हरकतों से स्थानीय रहवासी नाराज हो गए थे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया, लेकिन कुछ ही देर में वहां कुछ युवतियां भी पहुंच गईं, जिन्होंने न केवल हंगामा किया बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से हुज्जत भी की।विवाद इतना बढ़ गया कि युवतियों ने वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी को भी मारने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवतियां थाने में चिल्लाती और बेकाबू होती नजर आ रही हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। संयोगितागंज थाना प्रभारी के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग जांच के लिए भेज दी गई है और आरोपी युवकों और युवतियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सवालों के घेरे में युवा पीढ़ी का आचरण

यह मामला सिर्फ कानून-व्यवस्था की बात नहीं, बल्कि नशे और बढ़ती उद्दंडता का एक संकेत है। सार्वजनिक स्थल पर हंगामा, थाने में पुलिस से बदसलूकी और महिलाओं द्वारा भी हिंसक व्यवहार – यह सब दर्शाता है कि हालात नियंत्रण से बाहर निकलते जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *