MP CRIME : भोपाल : भोपाल में एक बी.टेक छात्र की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है, जहां 22 वर्षीय नितेश चंद्रवंशी पर ड्यूटी से लौटते समय हमलावरों ने वार किया।
MP CRIME : जानकारी के मुताबिक मूलत: छिंदवाड़ा निवासी नितेश भोपाल के कोकता इलाके में किराए के मकान में रहता था और वायर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। वारदात के बाद लहूलुहान हालत में उसने अपने दोस्तों को फोन कर जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
MP CRIME : प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि लूट की नीयत से हमला किया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं।









