MP Congress: दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस सतर्क, डॉ. गोविंद सिंह का दावा- ‘मीनाक्षी नटराजन जैसा घटनाक्रम नहीं दोहराया जाएगा’

MP Congress: भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी इस बार उम्मीदवार चयन से लेकर नामांकन प्रक्रिया तक हर कदम पर विशेष सतर्कता बरत रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह के भितरघात या अंतिम समय में होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम से बचा जा सके।

इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार पार्टी पूरी तरह सतर्क है और “मीनाक्षी नटराजन जैसा कोई घटनाक्रम दोबारा नहीं होगा।”

‘जो जाने वाले थे, वे जा चुके हैं’

MP Congress: हाल के दिनों में कांग्रेस नेताओं के अंतिम समय में पार्टी छोड़ने या चुनावी प्रक्रिया के दौरान पाला बदलने की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि पार्टी अब पहले से अधिक मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कहा, “जो लोग कांग्रेस छोड़कर जाने वाले थे, वे जा चुके हैं। अब पार्टी में ऐसा कोई नहीं बचा है जो चुनाव के समय पार्टी छोड़कर जाए।”उन्होंने भरोसा जताया कि नामांकन से लेकर स्क्रूटनी तक पूरी प्रक्रिया पर पार्टी की पैनी नजर रहेगी।

READ MORE: Agar Malwa Fake Currency: आगर मालवा में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था खेल, यूट्यूब से सीखा तरीका; ₹57,500 के फर्जी नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

उम्मीदवार चयन पर जल्द होगा फैसला

MP Congress: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के चयन को लेकर भी डॉ. गोविंद सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के पास तीन से चार मजबूत दावेदारों का पैनल तैयार है।उन्होंने कहा कि इन नामों पर कांग्रेस आलाकमान विचार कर रहा है और जल्द ही अंतिम उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

MP Congress: डॉ. गोविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि बीजेपी दतिया में कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति पर काम कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से दामोदर यादव को चुनाव मैदान में उतार रही है, ताकि कांग्रेस के वोटों का बंटवारा हो सके। हालांकि, बीजेपी की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उपचुनाव पर टिकी राजनीतिक नजरें

MP Congress: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो चुकी हैं। कांग्रेस जहां संगठनात्मक मजबूती और उम्मीदवार चयन पर फोकस कर रही है, वहीं बीजेपी भी चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस सीट पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

READ MORE: MP Monsoon Session 2026: 20 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, कांग्रेस ने जनता से मांगे सवाल और सुझाव

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories