Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Rain News: इंदौर में एक घंटे की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं...

Indore Rain News: इंदौर में एक घंटे की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल देवास नाका औद्योगिक क्षेत्र बना दलदल, ट्रक-कंटेनर फंसे, कारोबार प्रभावित

Indore Rain News: इंदौर। शहर में हुई महज एक घंटे की तेज बारिश ने देवास नाका स्थित औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और अधूरे विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद सड़कें कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गईं, जिससे पूरे इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।

सीवरेज और ड्रेनेज लाइन के लिए चल रही खुदाई के कारण हालात और खराब हो गए। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में ट्रक, कंटेनर और अन्य भारी वाहन फंसने लगे। कई वाहनों को निकालने के लिए ट्रैक्टर, जेसीबी और क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

माल परिवहन पर पड़ा असर

Indore Rain News: देवास नाका औद्योगिक क्षेत्र से रोजाना बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन गुजरते हैं, लेकिन बारिश के बाद सड़कें दलदल में बदल जाने से माल की आवाजाही प्रभावित हो गई। इसका सीधा असर उद्योगों के उत्पादन और सप्लाई पर पड़ रहा है।

READ MORE: Agar Malwa Fake Currency: आगर मालवा में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था खेल, यूट्यूब से सीखा तरीका; ₹57,500 के फर्जी नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। बारिश होने पर हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं, जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों उठाना पड़ता है।

शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरे हालात

Indore Rain News: स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि सड़क, सीवरेज और ड्रेनेज कार्यों को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। अधूरे निर्माण कार्य और खराब सड़कें लगातार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

करोड़ों के कारोबार पर असर

Indore Rain News: देवास नाका शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। यहां सड़क व्यवस्था प्रभावित होने से उद्योगों की सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो करोड़ों रुपये के कारोबार पर इसका असर पड़ सकता है।

बारिश के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूरा होने की निगरानी कौन करेगा, ताकि औद्योगिक क्षेत्र को बार-बार ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

READ MORE: Betul Murder Case: बैतूल में रिश्तों का कत्ल मां-बेटे ने मिलकर उतारा पिता को मौत के घाट, गमछे से गला घोंटकर की हत्या, शव नदी में छिपाया; झूठी गुमशुदगी से पुलिस को किया गुमराह

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here