Sukma News : सुकमा IED ब्लास्ट: ASP आकाश राव की शहादत के मामले में नक्सली गिरफ्तार

Sukma News : सुकमा: 9 जून को हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की शहादत के मामले में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली की पहचान सोढ़ी गंगा के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद एसआईए ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Sukma News : घटना उस समय हुई थी जब कोन्टा-गोलापल्ली मार्ग पर पुलिस टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे मौके पर शहीद हो गए थे। इस विस्फोट में एसडीओपी कोंटा भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Sukma News : इस मामले की जांच एसआईए (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) कर रही है। हाल ही में एसआईए ने कोंटा क्षेत्र से 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ जारी है। इनके पास आंध्रप्रदेश के सिमकार्ड लगे मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में सोढ़ी गंगा ने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है और अन्य नक्सलियों के बारे में भी जानकारी दी है। एसआईए जांच को आगे बढ़ा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories