M.P News : भोपाल में आज भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, 23 जिलों के 400 से अधिक वक्ता होंगे शामिल

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी का बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी के पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे रविंद्र भवन में होगा, जिसमें प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी और विषय वक्ता शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधन

इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्रीय प्रभारी के.सी. पटेल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ये सभी नेता कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और आगामी रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

23 जिलों के 400 से अधिक विषय वक्ता होंगे शामिल

भोपाल में आयोजित इस कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के कुल 23 जिलों से 400 से अधिक विषय वक्ता भाग लेंगे। हालांकि इस कार्यक्रम में गुना और अशोकनगर जिलों को शामिल नहीं किया गया है।

Read More : M.P News : जनगणना 2027 की तैयारी हुईं तेज, भोपाल में अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी के विषय वक्ताओं को प्रशिक्षित करना और संगठन की विचारधारा को प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना है।

इंदौर और जबलपुर में भी होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

पार्टी द्वारा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
10 मार्च को इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें इंदौर, निमाड़, उज्जैन और मंदसौर संभाग के साथ गुना और अशोकनगर सहित 20 जिलों के वक्ता शामिल होंगे।

इसके बाद 14 मार्च को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जिसमें जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा और शहडोल संभाग के 19 जिलों के विषय वक्ता भाग लेंगे।

प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद

इन कार्यशालाओं में प्रदेश पदाधिकारी, प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश टोली, संभाग प्रभारी, विषय प्रशिक्षक, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के संयोजक, जिला अध्यक्ष और जिला प्रशिक्षण टोली के सदस्य भी शामिल रहेंगे।

भाजपा का मानना है कि इस प्रशिक्षण महाअभियान के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करने और विचारधारा को प्रभावी तरीके से जनसंपर्क में लाने में मदद मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *