निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक कार चालक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए मौके से भागने लगा।इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका।
कर्मचारी को घसीटते हुए भागा कार चालक
कार चालक के अचानक तेज गति से वाहन भगाने के कारण कर्मचारी कार के साथ घसीटता चला गया।घसीटने के दौरान कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।फुटेज में देखा जा सकता है कि कार चालक पेट्रोल भरवाने के बाद तेजी से वाहन लेकर निकलता है और कर्मचारी को घसीटते हुए भाग जाता है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना सांवेर क्षेत्र के चारपाई ढाबा के पास कजलाना गांव के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप की बताई जा रही है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।











