Jawar theft case : शादाब और सलमान ने मिलकर उड़ाए थे सवा लाख नगद और 3 किलो चांदी, एसपी ने किया खुलासा

VIKASH KHALKHO

Jawar theft case : सीहोर (सुनील शर्मा): जिले की जावर थाना पुलिस ने ग्राम कजलास में हुई 48 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया, बल्कि उनके कब्जे से चोरी किया गया भारी मात्रा में सोना, चांदी और नगदी भी बरामद कर ली है। इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि वारदात का मास्टरमाइंड वही मिस्त्री निकला, जिसने फरियादी का घर बनाया था।

Jawar theft case : मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कजलास निवासी अतुल जैन के सूने घर में बीते दिनों बड़ी चोरी हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीहोर एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मजदूर शादाब शाह के खर्चों में अचानक बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर शादाब को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Jawar theft case : पूछताछ में खुलासा हुआ कि शादाब ने ही अतुल जैन का घर बनाया था, जिसके कारण उसे घर के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। उसे पता था कि परिवार कब बाहर जाने वाला है। इस जानकारी का फायदा उठाते हुए उसने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 30 तोला सोना, करीब 3 किलो चांदी और सवा लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 48 लाख रुपये आंकी गई है।

Jawar theft case : सीहोर एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों ने रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के कारण इतनी बड़ी वारदात का चंद दिनों में ही पर्दाफाश हो गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन आरोपियों ने अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी ही वारदातों को अंजाम दिया है। जावर पुलिस की इस कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *