M.P Crime News : रीवा में चोरी की ‘थार’ और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, मुंबई में भी दर्ज हैं केस

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले की गढ़ पुलिस को रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्लैक कलर की बिना नंबर वाली थार गाड़ी से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

लालगांव चौकी में चल रहा था चेकिंग अभियान

जानकारी के अनुसार गढ़ थाना क्षेत्र की लालगांव चौकी में पुलिस द्वारा रात्रि वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान पुलिस ने एक ब्लैक कलर की थार गाड़ी को रोककर चालक से पूछताछ की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सूरज सिंह निवासी सोनबरसा बताया।

तलाशी में मिले जिंदा कारतूस

पुलिस द्वारा वाहन और आरोपी की तलाशी लेने पर तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Read More : M.P News : इंदौर में अचानक बढ़ी LPG बुकिंग! सर्वर क्रैश से उपभोक्ता और गैस एजेंसियां परेशान…

मुंबई में भी दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले

त्योंथर एसडीओपी प्रतिभा मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सूरज सिंह गढ़ थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश है।उसके खिलाफ रीवा के गढ़ थाने सहित मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *