Sunday, September 27, 2026
Home Sports बुरे फंसे हार्दिक पंड्या! तिरंगे के अपमान का आरोप… शिकायत कर FIR...

बुरे फंसे हार्दिक पंड्या! तिरंगे के अपमान का आरोप… शिकायत कर FIR की मांग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र के पुणे में उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

पुणे के वकील ने दर्ज कराई शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे के एक वकील वाजिद खान ने हार्दिक पंड्या के खिलाफ शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद जश्न के दौरान पंड्या ने तिरंगे के साथ ऐसा व्यवहार किया जो उसकी गरिमा के खिलाफ है।शिकायतकर्ता ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

क्या है पूरा विवाद?

यह विवाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच से जुड़ा है। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।जीत के बाद मैदान में भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आए। इसी दौरान हार्दिक पंड्या तिरंगा ओढ़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर विवाद शुरू हो गया।

Read More : इंदौर में दर्दनाक हादसा! पेट्रोल भरवाकर भागे कार चालक ने कर्मचारी को घसीटा, मौके पर मौत

शिकायत पत्र में क्या कहा गया?

वकील वाजिद खान ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि तिरंगे के साथ किसी प्रकार का अनुचित व्यवहार किया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होना जरूरी है।

पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की

पुणे पुलिस के अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, हालांकि अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल शिकायत की जांच कर रही है।

हार्दिक पंड्या की ओर से नहीं आया बयान

इस पूरे विवाद पर अभी तक हार्दिक पंड्या की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।वहीं सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है और कई लोग इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here