M.P News : इंदौर में भीषण सड़क हादसा! केले से भरा आयशर खड़े ट्रक में घुसा, ड्राइवर और क्लीनर की मौत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में बिचौली मर्दाना बायपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि केले से भरा आयशर वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर मौत

हादसे में बड़वानी निवासी ट्रक ड्राइवर राजेश गोयल और क्लीनर राजू की मौके पर ही मौत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गए।

जेसीबी की मदद से निकाले गए शव

घटना की सूचना मिलते ही कनाडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी, जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया।

Read More : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत का डंका! अब ‘इंडियन फ्लैग’ वाले जहाज नहीं रोकेगा ईरान, जयशंकर-अराघची के फोन कॉल का असर

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और अचानक सामने खड़े ट्रक को न देख पाने के कारण यह हादसा हुआ।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *