Indore News : इंदौर: शहर से लापता BBA फाइनल ईयर की छात्रा आयुषी तिवारी (उर्फ श्रद्धा तिवारी) को लेकर परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। आयुषी के पिता अनिल तिवारी ने बेटी की कोई भी सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹51,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
Indore News : आयुषी पिछले 5 दिनों से लापता है। वह शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से निकली थी, लेकिन लोटस चौराहे के पास से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि आयुषी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गई थी, जिससे कोई संपर्क नहीं हो सका।
Indore News : परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आयुषी के अचानक लापता हो जाने से परिवार और परिचित बेहद परेशान हैं।











