MP News : महिलाओं की सुरक्षा के लिए रांझी पुलिस सतर्क, असामाजिक गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

रांझी। मोहनिया की परशुराम आदिवासी बस्ती की महिलाएं असमाजिक तत्वों की छेड़छाड़ और छींटाकशी से परेशान थीं। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी उमेश गोलानी अपने दलबल के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे बस्ती पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचे।

महिलाओं ने थाना प्रभारी को बताया कि शाम के समय क्षेत्र में शराबियों और असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जो बेटियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। साथ ही अवैध शराब का कारोबार भी क्षेत्र में बढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस गश्त न होने के कारण असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होने की बात भी कही।

Read News : Tikamgarh News : शुद्धिका कार्यक्रम में युवक ने नदी में छलांग लगाई, एसडीआरएफ ने शव बरामद किया

थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि रोजाना शाम को क्षेत्र में पुलिस गश्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की हरकत करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read News : CG NEWS : रैली-जुलूस और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अब अनिवार्य होगी नगर निगम की अनुमति: आयोजन से 7 दिन पहले देना होगा आवेदन, 4 विभागों से लेनी होगी NOC

इस अवसर पर महिलाओं ने थाना प्रभारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। मौके पर अधिवक्ता प्रीति धंधारिया भी मौजूद रहीं, जिन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प जताया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *