नरसिंहपुर में फरार आरोपी पर सिर्फ 1 रुपये का इनाम, पुलिस के अनोखे कदम पर सोशल मीडिया पर चर्चा

Rahul Goshwami

नरसिंहपुर :  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है।जिले के एसपी ऋषिकेश मीना की अगुवाई में अपराधियों की धरपकड़ तेज की गई है। इसी कड़ी में अवैध शराब कारोबार से जुड़े एक फरार आरोपी पर सिर्फ 1 रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जिसने पूरे जिले ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में चर्चा छेड़ दी है।

1 रुपये का इनाम बना चर्चा का विषय

करेली थाना क्षेत्र में दर्ज आबकारी एक्ट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी धनराज लोधी (27) की गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया गया है।पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।हालांकि इतनी कम इनामी राशि को लेकर लोग हैरान हैं, वहीं कुछ इसे पुलिस की प्रतीकात्मक रणनीति बता रहे हैं।

Read More : इंदौर : जमानत के बाद फिर घिरीं ट्रांसजेंडर नेता सपना गुरु, 2 साल पुराने मामले में नई FIR

44 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

घटना 9 जनवरी की है, जब करेली थाना पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक थार वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है।घेराबंदी के दौरान चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।तलाशी में वाहन से 44 पेटी देशी शराब (करीब 396 लीटर) बरामद हुई।इस मामले में सुरेंद्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि मुख्य आरोपी धनराज लोधी फरार हो गया।

पुलिस का संदेश—अपराधी बच नहीं पाएगा

एसपी ऋषिकेश मीना के अनुसार, 1 रुपये का इनाम प्रतीकात्मक है, जिसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि,अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश तेज कर चुकी है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश का सबसे सस्ता इनामी आरोपी कब तक पुलिस गिरफ्त में आता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *