Singrauli News: सिंगरौली जिले में घना कोहरा बना आफ़त,, सुबह 9 बजे तक थमी वाहनों की रफ्तार

Sanjay Sahu
Singrauli News:

Singrauli News: सिंगरौली मध्य प्रदेश : सिंगरौली सुबह सिंगरौली जिले में इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि सुबह करीब 9 बजे तक सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में कोहरा अधिक घना रहा, जहां दृश्यता घटकर लगभग 10 मीटर तक पहुंच गई। कोहरे के कारण सुबह के समय यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को धीमी गति से और पूरी सावधानी के साथ वाहन चलाते देखा गया।

Singrauli News: पिछले एक सप्ताह से जिले के तापमान में स्थिरता बनी हुई है। आज रात न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर महसूस किया गया। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है, जबकि दिन के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

Singrauli News: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नमी और ठंडी हवाओं के चलते आगामी कुछ दिनों तक सुबह और देर रात कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *