Indore Crime News : इंदौर | इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित सर्व संपन्न नगर में सोमवार सुबह एक महिला ने घरेलू हालात और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रेखा यादव के रूप में हुई है। बेटी ने उन्हें किचन में फंदे से लटका पाया। परिजन उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
Indore Crime News : जानकारी के अनुसार, रेखा के पति अमर यादव फर्नीचर का काम करते हैं और कुछ माह पूर्व उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद रेखा मानसिक रूप से विचलित रहने लगी थीं। परिजनों ने बताया कि पति की बिगड़ती तबीयत को लेकर वह अत्यधिक चिंतित थीं। घटना के समय उनके बच्चे घर में मौजूद थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कनाड़िया थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है।













