CG News : भाजयुमो नेता ने SDM को बताया कंपनी का दलाल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

Sanjay Sahu
CG News

CG News : रायगढ़ । रायगढ़ जिले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोप है कि भाजयुमो नेता ने सोशल मीडिया पर एसडीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने हुए कंपनी का दलाल बताया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर भाजयुमो नेता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG News : जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है भाजयुमो नेता अजीत गुप्ता ने शुक्रवार को अपने फेसबुक अकाउंट से घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी {IAS}के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होने अपने फेसबुक पेज पर घरघोड़ा एसडीएम कंपनी का दलाल लिखकर पोस्ट कर दिया था।

 

READ MORE: Reliance Industries : रिलायंस ने एआई कंपनी में किया 2 करोड़ रुपये का निवेश, फेसबुक के साथ साझेदारी

CG News : जब यह पोस्ट एसडीएम कार्यालय के संज्ञान में आई, तो इसे प्रशासनिक गरिमा के विपरीत मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 11 बजे घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी भाजयुमो नेता अजीत गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत के अभाव में न्यायिक रिमांड पर जेल जेल भेजा गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *