Bihar elections : तेजस्वी और तेज प्रताप यादव में कौन हैं सबसे अमीर? जानें संपत्ति, निवेश और गोल्ड-चांदी की डिटेल

Sanjay Sahu
Bihar elections

Bihar elections : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग नज़दीक है। दोनों दौर के नामांकन पूरे हो चुके हैं और उम्मीदवारों की संपत्ति का खुलासा भी हो चुका है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

Bihar elections : तेज प्रताप यादव की संपत्ति

Bihar elections : तेज प्रताप यादव के पास कुल संपत्ति लगभग 2.88 करोड़ रुपये है। इसमें 91.65 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके पास 13 लाख रुपये की BMW कार, 7.20 लाख रुपये कीमत की Honda Amaze और 15.17 लाख रुपये कीमत की Skoda कार भी है। साल 2024–25 में उनकी आय 22.93 लाख रुपये रही, जिसमें से 22.67 लाख रुपये कर-मुक्त थे। उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है।

 

READ MORE: India vs Australia : सिडनी वनडे में भारत की धमाकेदार जीत: रोहित शर्मा का शतक, कोहली की शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया पर 9 विकेट से विजय

 

Bihar elections : तेजस्वी यादव की संपत्ति

Bihar elections : तेजस्वी यादव के पास लगभग 8.1 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें 6.12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी पत्नी राजश्री उर्फ रैचेल आयरिस गोडिन्हो के पास 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Bihar elections : तेजस्वी के पास 1.5 लाख रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास एक लाख रुपये नकद हैं। उनके ऊपर 55.55 लाख रुपये का कर्ज है, जो उनके भाई तेज प्रताप यादव और मां राबड़ी देवी के साथ लिए गए संयुक्त ऋणों का हिस्सा है। इसके अलावा तेजस्वी पर 1.35 करोड़ रुपये का सरकारी बकाया भी है।

Bihar elections : सोना और चांदी

Bihar elections : तेजस्वी के पास 200 ग्राम सोना है, पत्नी के पास 480 ग्राम, बेटे ईराज लालू यादव के पास 100 ग्राम और बेटी कात्यायनी यादव के पास 200 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है। परिवार के पास कुल 3.5 किलो चांदी भी मौजूद है।

Bihar elections : संपत्ति के आधार पर तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव से काफी आगे हैं। उनकी कुल नेटवर्थ और सोने-चांदी की संपत्ति मिलाकर तेजस्वी यादव बिहार के चुनाव में परिवार के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *