Bollywood News : आमिर की राह पर किंग खान, देवदास और जवान समेत 7 धमाकेदार फिल्में होंगी री-रिलीज़…

Bollywood News : मुंबई, महाराष्ट्र : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान जल्द ही अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक अविस्मरणीय तोहफा देने का ऐलान किया है। शाहरुख खान की सात बेहतरीन पुरानी फिल्में दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने जा रही हैं।

Bollywood News : 31 अक्टूबर से शुरू होगा जश्न

Bollywood News : शाहरुख खान ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस ‘शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल’ की घोषणा की। यह जश्न उनके जन्मदिन (2 नवंबर) से कुछ दिन पहले 31 अक्टूबर को शुरू होगा।

READ MORE : Bihar elections : तेजस्वी और तेज प्रताप यादव में कौन हैं सबसे अमीर? जानें संपत्ति, निवेश और गोल्ड-चांदी की डिटेल

वीडियो में अपनी पुरानी फिल्मों की झलक दिखाते हुए शाहरुख ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा: “मेरी कुछ पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में वापस आ रही हैं। उनमें मुख्य किरदार ज्यादा नहीं बदला है। बस बाल थोड़े बदले हैं और थोड़ा ज्यादा हैंडसम हो गया हूं।”

Happy Birthday Shah Rukh Khan: FIVE times the superstar set fashion trends  through his iconic films

आमिर खान की पहल पर शाहरुख का कदम

शाहरुख खान ने यह कदम ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान की राह पर चलकर उठाया है। इसी साल मार्च में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ नाम से एक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया था, जिसमें उनकी 22 फिल्में री-रिलीज़ हुई थीं। अब शाहरुख अपनी 7 फिल्मों को लाकर इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रहे हैं।

READ MORE : Chhindwara News : चरित्र संदेह का खूनी अंत : पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या…

ये 7 फिल्में मचाएंगी धूम

फैंस को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाली सात फिल्में ये हैं:

  1. जवान (सितंबर 2023 की ब्लॉकबस्टर)
  2. देवदास
  3. दिल से
  4. मैं हूं ना
  5. ओम शांति ओम
  6. चेन्नई एक्सप्रेस
  7. कभी हां कभी ना

इनमें से ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। यह फिल्म फेस्टिवल न केवल भारत में बल्कि मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका, यूके, यूरोप, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के चुनिंदा सिनेमाघरों (पीवीआर आईनॉक्स के सहयोग से) में भी आयोजित किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories