Bollywood: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Drishyam: The Conclusion’ रिलीज से पहले सेंसर सर्टिफिकेट हासिल कर चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। खास बात यह है कि फिल्म के किसी भी सीन को हटाने या उसमें ऑडियो-वीडियो बदलाव करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं।
फिल्म को 28 सितंबर को सेंसर सर्टिफिकेट सौंपा गया। सर्टिफिकेट के अनुसार इसकी लंबाई 150 मिनट है, यानी दर्शकों को करीब 2 घंटे 30 मिनट की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर यह जानकारी इसकी रिलीज से पहले सामने आई है।
दृश्यम फ्रेंचाइजी में दूसरी फिल्म जिसे नहीं मिला कोई कट
‘Drishyam The Conclusion’ इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है जिसे U/A सर्टिफिकेट के साथ बिना किसी कट के पास किया गया है। इससे पहले 2022 में रिलीज हुई ‘Drishyam 2’ को भी इसी तरह बिना कट के सेंसर की मंजूरी मिली थी।
फिल्म की अवधि की बात करें तो 2015 में आई पहली ‘Drishyam’ करीब 162 मिनट लंबी थी। वहीं ‘Drishyam 2’ का रनटाइम लगभग 2 घंटे 22 मिनट था। ऐसे में नई फिल्म 150 मिनट की अवधि के साथ फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे लंबी फिल्म बन गई है।
स्टारकास्ट में कई बड़े नाम
‘Drishyam The Conclusion’ में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।
Trailer में क्या दिखा?
ट्रेलर में विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए मुश्किलों से जूझते नजर आते हैं। पिछली फिल्मों में जिस राज को विजय ने अपनी सूझबूझ से छिपाकर रखा था, अब उस तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच और तेज होती दिखाई देती है
फिल्म कब होगी रिलीज ?
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज गांधी जयंती के मौके पर रखी गई है। मेकर्स ने इसे फ्रैंचाइजी की अंतिम कड़ी के तौर पर पेश किया है, यानी इस बार विजय सालगांवकर की कहानी अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंचने वाली है। फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज किया गया था।






