Dil Thaam Ke Song Release : हुमा कुरैशी के डांस मूव्स से इंटरनेट का पारा हाई….देखें वीडियो

Parivesh
Dil Thaam Ke Song Release

मुंबई। Dil Thaam Ke Song Release : राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ एक्शन, इमोशन और म्यूज़िक के दम पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म का दूसरा गाना ‘दिल थाम के’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है, जिसमें एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का ग्लैमरस अंदाज़ और दमदार डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं।

Dil Thaam Ke Song Release : गाने को सचिन-जिगर की जोड़ी ने कंपोज किया है, बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और आवाज़ दी है रश्मीत कौर और राणा मजूमदार ने। हुमा कुरैशी का यह डांस नंबर फिल्म में ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगा रहा है।

लेकिन फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना है राजकुमार राव का नया अवतार। ‘मालिक’ के टीज़र में उन्होंने अब तक का सबसे रौद्र और हिंसक किरदार निभाया है, जिसमें वह दुश्मनों को बेरहमी से खत्म करते नजर आ रहे हैं। एक्शन सीन्स में उनकी फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन और गुस्से से भरी आंखें इस फिल्म को राजकुमार राव की सबसे डार्क फिल्म बना सकती हैं।

मानुषी छिल्लर की नई पारी
फिल्म में मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर लीड फीमेल रोल में नज़र आएंगी। यह फिल्म उनके करियर के लिए भी एक नई दिशा साबित हो सकती है। फिल्म का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं, जबकि निर्माण टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने किया है।

रिलीज़ डेट
फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और माना जा रहा है कि ये फिल्म राजकुमार राव के करियर की टर्निंग प्वाइंट बन सकती है।

क्यों है ‘मालिक’ खास?

  • राजकुमार राव का अब तक का सबसे खतरनाक किरदार

  • हुमा कुरैशी का हॉट डांस नंबर

  • सचिन-जिगर का संगीत और पावरफुल एक्शन

  • मानुषी छिल्लर की दमदार एंट्री

‘मालिक’ उन दर्शकों के लिए है जो एक्शन और इमोशन दोनों की तलाश में हैं, और राजकुमार राव को एक क्रूर लेकिन करिश्माई किरदार में देखना चाहते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *