Saturday, May 2, 2026
40.1 C
Raipur

ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर चमकेगा भारत

लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। वह 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। इस खबर के सामने आते ही उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 15 मार्च 2026 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। दुनिया भर के फिल्म कलाकार, निर्देशक और निर्माता इस प्रतिष्ठित समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं।

प्री-ऑस्कर पार्टी में निक जोनास के साथ पहुंचीं प्रियंका

समारोह से पहले आयोजित प्री-ऑस्कर डिनर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ नजर आईं। यह खास पार्टी मशहूर लग्जरी फैशन ब्रांड Dior द्वारा आयोजित की गई थी।

इस कार्यक्रम में प्रियंका कई बड़े हॉलीवुड सितारों के साथ दिखाई दीं। पार्टी में एमा वॉटसन समेत कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार मौजूद थे। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Read More : बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक

हॉलीवुड सितारों के साथ साझा करेंगी मंच

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस समारोह को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस बार ऑस्कर का मंच उनके लिए बेहद खास होगा क्योंकि वह कई बड़े हॉलीवुड सितारों के साथ मंच साझा करेंगी।इनमें विल अर्नेट, पॉल मेस्कल, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे और ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं।

भारत में कब और कहां देखें ऑस्कर 2026

अमेरिका में यह समारोह 15 मार्च की शाम आयोजित होगा, लेकिन भारत में दर्शक इसे 16 मार्च की सुबह करीब 4:30 बजे से लाइव देख सकेंगे।

भारतीय दर्शक ऑस्कर समारोह को डिज़्नी+ हॉटस्टार और स्टार मूवीज चैनल के माध्यम से देख सकते हैं, जबकि अमेरिका में इसका प्रसारण ABC चैनल पर होगा और Hulu पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

सिनर्स’ फिल्म पर टिकी दुनिया की नजर

ऑस्कर 2026 में कई बड़ी फिल्मों को नामांकन मिला है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म Sinners” की हो रही है। इस फिल्म को कुल 16 नामांकन मिले हैं, जो ऑस्कर इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि ऑस्कर समारोह में यह फिल्म कितने पुरस्कार अपने नाम कर पाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG Crime: कोरबा: ब्रेकअप के तनाव में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार

कोरबा: शहर के पंचवटी इलाके में हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की...

Related Articles

Popular Categories