Monday, September 28, 2026
Home Entertainment Ek Din Teaser : आमिर के बेटे जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म...

Ek Din Teaser : आमिर के बेटे जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज, रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही बड़े पर्दे पर एक नई रोमांटिक कहानी लेकर आ रहे हैं। जुनैद की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें उनके साथ नजर आ रही हैं साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

साई पल्लवी के लिए धड़का जुनैद का दिल

फिल्म के टीजर में जुनैद और साई पल्लवी के बीच एक मासूम और गहरी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिलती है। आईने के सामने खड़े दोनों किरदारों के बीच की बातचीत दर्शकों को भावुक कर देती है। जुनैद का डायलॉग — “तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मीरा” — फिल्म की रोमांटिक टोन को मजबूत करता है। वहीं साई पल्लवी का संवाद फिल्मी जादू और असल जिंदगी के फर्क को खूबसूरती से पेश करता है।

आमिर खान का प्रोडक्शन, थाई फिल्म का हिंदी रीमेक

फिल्म ‘एक दिन’ को आमिर खान अपने बैनर Aamir Khan Talkies के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म थाई रोमांटिक ड्रामा ‘One Day’ का हिंदी रीमेक बताई जा रही है। निर्देशन की जिम्मेदारी सुनील पांडे ने संभाली है। मेकर्स का दावा है कि कहानी भारतीय दर्शकों की भावनाओं के अनुरूप ढाली गई है।

Read More : ट्रोल होने के बाद वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए बोले हनी सिंह- कहने का तरीका गलत था, मांगी सार्वजनिक माफी

साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू

इस फिल्म के साथ साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। टीजर में उनके अभिनय और संवाद अदायगी को लेकर दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। उनके बोलने के अंदाज में साउथ इंडियन टच साफ झलकता है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रिलीज डेट और दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के बाद नेटिजन्स फिल्म की कहानी, म्यूजिक और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस इसे 2026 की सबसे खूबसूरत लव स्टोरी बता रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here