Monday, September 28, 2026
Home Entertainment ट्रोल होने के बाद वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए बोले हनी...

ट्रोल होने के बाद वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए बोले हनी सिंह- कहने का तरीका गलत था, मांगी सार्वजनिक माफी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दिल्ली में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट से जुड़ा उनका वीडियो 14 जनवरी को तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उनके कुछ शब्दों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और कई यूजर्स ने उनके बयान को अनुचित बताया।

वायरल वीडियो पर दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वायरल किया गया क्लिप एडिटेड है और वह उस शो में सिर्फ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि शो से कुछ दिन पहले डॉक्टरों और सिंगर्स के साथ बातचीत के दौरान युवाओं में फैल रही बीमारियों को लेकर चर्चा हुई थी, जिसके बाद उन्होंने युवाओं तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की।

Read More : इंदौर में बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर IT का छापा, कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी, दबिश से हड़कंप

कहने के तरीके को बताया गलत

हनी सिंह ने स्वीकार किया कि उनका तरीका सही नहीं था। उन्होंने कहा कि मैसेज देने का उद्देश्य गलत नहीं था, लेकिन शब्दों के चयन में उनसे गलती हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

पोस्ट लिखकर मांगी माफी

वीडियो के बाद हनी सिंह ने एक पोस्ट के जरिए भी माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि उनके शब्दों से अगर किसी को ठेस पहुंची है तो उन्हें इसका गहरा अफसोस है और आगे से वह ज्यादा जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखेंगे।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

हनी सिंह की माफी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया बंटी हुई नजर आई। कुछ फैंस ने उनकी माफी स्वीकार की, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर फिर भी आलोचना जारी रखी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here