MP Balaghat News : सर्पदंश का उल्टा असर! युवक बचा, सांप की हो गई मौत…अनोखी घटना बनी चर्चा का विषय…

Parivesh
MP Balaghat News

बालाघाट। MP Balaghat News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सर्पदंश की घटनाओं के बीच एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों से लेकर ग्रामीणों तक को चौंका दिया है। नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़सोड़ी में एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन डसने के महज दो मिनट के भीतर ही वही सांप तड़पकर मर गया।

MP Balaghat News : घटना सुबह खेत में काम के दौरान हुई, जब सचिन नगपुरे (25), जो पेशे से एक कार मैकेनिक है, खेत की मिट्टी में काम कर रहा था। तभी एक डोंगर बेलिया प्रजाति का जहरीला सांप उसके पैर के नीचे आ गया और काट लिया। लेकिन उल्टा असर यह हुआ कि सचिन को डंसते ही वही सांप खुद छटपटाकर दम तोड़ बैठा।

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने न केवल सचिन को, बल्कि मर चुके सांप को भी साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां का नज़ारा कुछ समय के लिए अजीबोगरीब बन गया। लोग सांप को देखकर सकते में थे, तो डॉक्टर भी पहले कुछ समझ नहीं पाए। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सांप को बाहर फिंकवाया और सचिन को भर्ती कर लिया।

डॉक्टरों की माने तो मामला असामान्य जरूर है, लेकिन ज़हर का असर दोनों ओर कैसे हुआ, यह मेडिकल जांच का विषय है। फिलहाल सचिन की हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

जहरीले सांप की उल्टी मौत — डर और चमत्कार के बीच झूलता मामला
यह घटना एक ओर जहां सर्पदंश के खतरे को फिर उजागर करती है, वहीं दूसरी ओर इससे जुड़े अंधविश्वास और वैज्ञानिक रहस्यों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शायद युवक का खून ही ज़हर से ज़्यादा जहरीला था — लेकिन डॉक्टर इसे एक मेडिकल रिएक्शन और सांप की संभावित थकान या पहले से कमजोरी का असर बता रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *