MP News: मां बगलामुखी मंदिर चंदा विवाद पर राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी सख्त, बोले- अवैध वसूली करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

MP News: भोपाल। मां बगलामुखी मंदिर में चंदा वसूली से जुड़े मामले को लेकर राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े नहीं होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत मिली थी।

राज्य मंत्री ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल कलेक्टर को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी।

दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

MP News: धर्मेंद्र लोधी ने स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या गलत तरीके से धन संग्रह करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि मंदिरों की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

READ MORE: Indore Jan Sunwai: इंदौर में कैंसर पीड़ित 70 वर्षीय मां के साथ धोखाधड़ी का आरोप, बेटे पर मकान और स्कूल की संपत्ति हड़पने की शिकायत

सरकारी मंदिर समितियों का होगा नियमित ऑडिट

राज्य मंत्री ने बताया कि शासकीय मंदिर समितियों का ऑडिट कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंदिर समितियों के वित्तीय मामलों की जांच नियमित रूप से हो और प्रत्येक तीन महीने में ऑडिट कराया जाए।इससे मंदिरों में आने वाले दान और उसके उपयोग की पूरी जानकारी पारदर्शी तरीके से सामने आ सकेगी।

क्यूआर कोड से दान की व्यवस्था की तैयारी

श्रद्धालुओं की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मंदिरों में क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन दान व्यवस्था शुरू करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इससे श्रद्धालु सीधे अधिकृत माध्यम से दान कर सकेंगे और राशि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

READ MORE: MP Gujarat Agreement: 30 साल पुराने सरदार सरोवर विवाद का हुआ ऐतिहासिक अंत, चार राज्यों में बनी सहमति; मध्य प्रदेश का 7,669 करोड़ का दावा खारिज, गुजरात को मिलेंगे 1,650 करोड़ रुपये

MP News: श्रद्धालुओं से की सोच-समझकर दान देने की अपील

धर्मेंद्र लोधी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करें, लेकिन दान देने से पहले यह सुनिश्चित करें कि राशि सही और अधिकृत स्थान पर ही जा रही है।उन्होंने कहा कि श्रद्धालु जब सही स्थान पर दान करेंगे तो वह राशि भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सही तरीके से उपयोग हो सकेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Bilaspur Tifra Waterlogging: तिफरा में सड़क बनी वाटरपार्क, मस्तूरी हाईवे डूबा; कुटिघाट नदी के उफान से मंदिर परिसर जलमग्न

Bilaspur Tifra Waterlogging: बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना रौद्र...

Related Articles

Popular Categories