Sunday, August 23, 2026
Home Crime Indore Jan Sunwai: इंदौर में कैंसर पीड़ित 70 वर्षीय मां के साथ...

Indore Jan Sunwai: इंदौर में कैंसर पीड़ित 70 वर्षीय मां के साथ धोखाधड़ी का आरोप, बेटे पर मकान और स्कूल की संपत्ति हड़पने की शिकायत

Indore Jan Sunwai: इंदौर। एक मां और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में सामने आया है। मंगलवार को एक 70 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर बैठकर न्याय की उम्मीद लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। महिला ने अपने ही बेटे पर धोखे से संपत्ति हड़पने और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

बुजुर्ग महिला ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे ने विश्वास में लेकर कुछ दस्तावेजों पर यह कहकर हस्ताक्षर करवा लिए कि वे वसीयत से संबंधित कागजात हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उनके मकान और स्कूल की संपत्ति बेटे के नाम गिफ्ट डीड के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई।

लाखों रुपये और गहने हड़पने का भी आरोप

Indore Jan Sunwai: मानवता नगर निवासी सरस्वती गावड़े ने कलेक्टर जनसुनवाई में अपनी पीड़ा बताते हुए आरोप लगाया कि बेटे ने संपत्ति अपने नाम कराने के साथ-साथ उनके लाखों रुपये और कीमती गहने भी अपने कब्जे में ले लिए।महिला का कहना है कि संपत्ति बेटे के नाम होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनसे दूरी बना ली। वर्तमान में वह अपने ही घर से बेदखल होकर जीवन की मूलभूत जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं।

READ MORE: Dewas Crime News: किन्नर का भेष बनाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, कार और हथियार बरामद

पोते के साथ व्हीलचेयर पर पहुंचीं जनसुनवाई में

Indore Jan Sunwai: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं सरस्वती गावड़े मंगलवार को अपने पोते के साथ व्हीलचेयर पर कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी पूरी परेशानी रखी और न्याय की मांग की।महिला की शिकायत सुनकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बेटे को कार्यालय बुलाने के दिए निर्देश

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुजुर्ग महिला को न्याय का भरोसा दिलाते हुए तत्काल आरोपी बेटे से संपर्क करने और उसे कार्यालय में बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों से जुड़े मामलों को प्रशासन प्राथमिकता के साथ देख रहा है।

कलेक्टर ने बताया कि हाल के दिनों में वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित कई शिकायतें सामने आई हैं। इसी को देखते हुए जनसुनवाई में बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था की गई है, ताकि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सके।

READ MORE: MP News: मंडला में दर्दनाक घटना! 7 महीने की गर्भवती ने ऑटो रिक्शा में दिया दिया 4 बच्चों को जन्म, सभी की हो गई मौत

वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों पर प्रशासन सख्त

Indore Jan Sunwai: प्रशासन का कहना है कि बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल कलेक्टर के निर्देश के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और बुजुर्ग महिला को कब तक न्याय मिल पाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here