Indore News: इंदौर पहुंची 14 राज्यों की राष्ट्रीय बाइक रैली, नशामुक्त भारत का संदेश लेकर गुजरात के लिए हुई रवाना

Sanjay Sahu

Indore News: इंदौर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई राष्ट्रीय बाइक रैली इंदौर पहुंची। इस रैली में 14 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। रैली के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और इसके गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

इंदौर में 22 तारीख की शाम आयोजित कार्यक्रम के बाद बाइक रैली को गुजरात के लिए रवाना किया गया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया। इस दौरान रैली में शामिल सभी टीमों को अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Indore News: रैली का संदेश “एक भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वस्थ भारत” है। इसके माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त से बाहर आने का प्रयास कर रहे लोगों की मदद के लिए भी आगे आना है। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अभियान के महत्व पर अपनी बात रखी और रैली में शामिल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *